छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू की दस्तक,अलर्ट जारी

# 14 Jan, 2021

रायपुर। अभी देश के चार प्रदेशों में ही बर्ड फ्लू की दस्तक हुई थी, अब इसकी दस्तक छत्तीसगढ़ में हो गया है। बालोद जिले से जांच के लिए भेजे गए कुक्कुट (चिकन) सेम्पल की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से गुरुवार शाम मिली रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। राज्य में बर्ड-फ्लू का यह पहला मामला है जो बालोद जिले में मिला है। संचालक पशु चिकित्सक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक संक्रमित फार्म से एक किलोमीटर परिधि क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर रैपिड रिस्पांस टीम (RRT) द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संक्रमित क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा रहा है।

Banner