छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ बिलासपुर इकाई लेकर आ रहा है सीसीसीआई सुपर सिक्सेस सीज़न-2, (व्यापारियों का अपना क्रिकेट टूर्नामेन्ट), 30 व 31 जनवरी को फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी में होगा यह फ्लड लाइट क्रिकेट मुकाबला

# 25 Jan, 2021

छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ बिलासपुर इकाई लेकर आ रहा है सीसीसीआई सुपर सिक्सेस सीज़न-2, (व्यापारियों का अपना क्रिकेट टूर्नामेन्ट), 30 व 31 जनवरी को फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी में होगा

यह फ्लड लाइट क्रिकेट मुकाबलाइस मुकाबले में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी, 1. आहूजा वॉरियर्स, 2. स्नेहा लॉयन्स, 3. बी एन आई सुपर गिवर्स, 4. सर्वो एक्सप्रेस चार्जर्स, 5. राजदीप चैंपियंस, 6. ली ग्रीक सुपर किंग्स, 7. भण्डारी रॉयल्स, 8. सलूजा स्किन क्लीनिक। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर शहर के कुल 72 व्यापारी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।* *इस प्रतियोगिता में मुख्य स्पॉन्सर के रूप में द्वारिकापुरम (अग्रवाल वेंचर्स) ने हिस्सा लिया एवं विजेता टीम को जे डी टोयोटा की तरफ से 21 हज़ार रुपए का नकद पुरस्कार एवं बेकर्स फार्म एंड इबिज़ा द कैफ़े की तरफ से 11 हज़ार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जावेगा।* *छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ के प्रदेश उपाध्यक्ष स. नवदीप सिंह अरोरा ने बताया कि यह एक ज़बरदस्त फॉरमेट का क्रिकेट टूर्नामेन्ट है और व्यापारियों के बीच इसे लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

* *इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से आयोजन समिति के सदस्य अंचित भंडारी, अविनाश आहूजा, डॉ अरविंद सिंह, फाउंडेशन क्रिकेट अकादमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया, अनुपम अरोरा, अभिषेक विधानी, अनिल वाधवानी, बजरंग अग्रवाल, हर्षदीप सिंह, महितोष सराफ, साजिद वनक, शब्बीर बुखारी, शिशिर सोंछात्रा, दीपेश हरिरमानी, गुरप्रीत सिंह, अविजित आहूजा, विक्की कोटवानी एवं अन्य सदस्य जम कर हिस्सा ले रहे हैं।*

Banner