पहली से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को मिलेगा जनरल प्रमोशन, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर होंगी,जारी हुआ आदेश

# 29 Jan, 2021

बिलासपुर-प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा आदेश जारी करते हुए स्कूली बच्चों को जनरल प्रमोशन देने की घोषणा की है। प्रदेश में पहली से कक्षा आठवीं तक के बच्चों को बगैर परीक्षा के ही अगली क्लास में प्रवेश दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने एक आदेश यह भी जारी किया है कि 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर होंगी। स्कूल में ही परीक्षाएं होंगी, स्कूल ही पेपर तैयार करके परीक्षा लेंगे। स्कूलों को समय समय पर जारी कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

Banner