अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को निःशुल्क मिलेगा मैच का पास

# 06 Mar, 2021 रायपुर-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को 8 मार्च को रोड सेफ्टी क्रिकेट वर्ल्ड सीरीज के आयोजित मैच का पास निःशुल्क मिलेगा। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 5 मार्च से 21 मार्च तक रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज का आयोजन किया जा रहा है।
Banner