छत्तीसगढ़-बिना परीक्षा के पास होंगे 10 वीं के छात्र,12वीं की परीक्षा स्थगित,पढ़े पूरी खबर

# 22 Apr, 2021

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा विभाग (Chhattisgarh State Education Department) केंद्र की तरह फैसला लेते हुए 10वीं बोर्ड (CG 10th Board Exams) की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.

कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय शिक्षा विभाग ने फैसला लेते हुए CBSE की 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया था.

स्कूली शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जी मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी. कुछ ही देर बाद सूचना का आधिकारिक आदेश जारी भी कर दिया गया. 12 वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल के लिए स्थगित किया गया है. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मामले से जुड़ी फाइल को विचार करने के लिए 12 बजे उच्च स्तर को भेजा था और ढाई बजे परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला ले लिया गया ।

केंद्र सरकार ने CBSE (Central Board of Secondary Education) 10वीं की परीक्षा रद्द की, वहीं 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया. 10वीं में प्री-बोर्ड व आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को अंक देने का निर्णय लिया गया. उसी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी आंतरिक मूल्यांकन या प्री-बोर्ड परीक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर ही रिजल्ट बनाया जा सकता है.

Banner