सड़क दुर्घटना में मरवाही विधायक केके ध्रुव के बेटे समेत 3 की मौत

# 24 Aug, 2021

मरवाही सड़क दुर्घटना में विधायक केके ध्रुव के बेटे समेत 3 की मौत

रात्रि करीब 03.00बजे के आसपास भयंकर सड़क दुघर्टना में बांगो उपसंभाग के सहायक अभियंता एवम मरवाही विधायक डॉ के के ध्रुव के बेटे प्रवीण धुव, कनिष्ठ अभियंता कुशाल कंवर एवं आउटसोर्सिंग लाइन स्टाफ शंकर पोर्ते जी की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। ग्राम पंचायत तानाखार के सड़कपारा पेट्रोल पंप के पास रायल बस और कार का भयानक एक्सीडेंट हुआ। जिसमें बांगो सब स्टेशन के एई एवं मारवाही विधायक के पुत्र प्रवीण ध्रुव,बांगो सब स्टेशन के जेई कुशाल कंवर एवं लाईन हेल्पर शंकर पोर्ते का स्पाॅट पर ही मौत हो गई।

Banner