अंतरराष्ट्रीय कराते में छग के 10 खिलाड़ियों ने जीते मैडल, 9 देशों ने किया था प्रतिनिधित्व

# 11 Jan, 2022

बिलासपुर।

पांचवी अंतरराष्ट्रीय कराते चैंपियनशिप 2022 विशाखापट्टनम के स्वर्ण भारती इंडोर स्टेडियम में 7 से 9 जनवरी तक आयोजित किया गया। इसमें भारत की तरफ से छग बिलासपुर से कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें कोच किरण साहू तथा मैनेजर डीआर साहू थे। अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कुल 9 देशों ने प्रतिनिधित्व किया जिसमें पहले स्थान पर भारत की टीम रही। भारत की ओर से बिलासपुर छत्तीसगढ़ के कुल 10 खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाते हुए काता और कुमीते (फाइट) 2 इवेंट में खुशी ने एक गोल्ड मेडल जीता।

वहीं किरण साहू ने 2 सिल्वर पदक, सूरज साहू ने 1 सिल्वर 1 कांस्य, श्रियांसी स्वर्णकार ने सिल्वर पदक, वैष्णवी ने सिल्वर, दुर्गेश्वरी कुरें सिल्वर पदक, सृजन मिश्रा कांस्य, मेघाराम कांस्य और हर्षिका और मोहित राम ने पांचवें रैंक पर रहे। अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धा में वर्ल्ड कराते फेडरेशन के सदस्य कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन टीम के सदस्य एवं कराते ऑल स्टाइल के मास्टरस तथा विशाखापट्टनम की प्रशासन और साउथ के स्टार सुमन तलवार भी उपस्थित रहे। इसके लिए कराते संघ के सचिव दीपक साहू, कोच विवेक यादव, अतुल स्वर्णकार, गिरीश मिश्रा खिलाड़ियों को अपनी बधाई दी।

Banner