लापता बच्चो की सिर कुचली हुई मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

# 22 Mar, 2022

बलौदाबाजार 22 मार्च 2022। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में खेत मे लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। दोनो बच्चे रविवार से गायब थे जिनकी तलाश पुलिस को थी। दोनो का सिर कुचल कर हत्या कर दी गयी हैं। मिली जानकारी के अनुसार कसडोल थाना क्षेत्र के चकरबाय गाँव निवासी लवेंद्र चेलक व शौर्य चेलक आपस मे पड़ोसी थे। दोनो बच्चो की उम्र 6 से 7 वर्ष के करीब थी। रविवार की दोपहर दोनो बच्चे रोज की तरह घर के सामने खेल रहे थे। पर जब देर शाम तक दोनो घर नही पहुँचे तो दोनो के परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजन दोनो बच्चो को रविवार शाम से देर रात तक खुद ही तलाश करते रहे। पर जब पता नही चल पाया तो कल कसडोल थाना में आकर इसकी सूचना दी। नाबालिकों के गायब होने की सूचना पर पुलिस ने 363 का अपराध कायम कर बच्चो की तलाश शुरू की। इसी बीच किसी ने बताया कि गांव के बाहर एनीकट के पास दोनो बच्चो को देखा गया हैं। लिहाजा एनीकट में डूबने की सम्भावना को देखते हुए पुलिस ने गोताखोर बुलवा कर एनीकट में बच्चो की तलाश शुरू की। पर बच्चो का पता नही चल सका और न ही एनीकट के बाहर बच्चो के कपड़े व चप्पल मिले। आज गांव की बस्ती के लगभग दो किलोमीटर बाहर खेतो के बीचोबीच एक ग्रामीण को दोनो बच्चो की लाश मिली जिसकी जानकारी उसने गांव वालों समेत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस को एक बच्चे की लाश सीधी तो दूसरे की पेट के बल लेटी हुई मिली। प्रथम दृष्टया दोनो बच्चो का पत्थर से सर कुचल कर हत्या किए जाने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा हैं। इनमें से एक बच्चा स्कूली ड्रेस में था। पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वाड बुला कर जांच शुरू कर दी हैं।

बताया जा रहा हैं खेतो में हवा के तेज चलने के कारण डॉग स्क्वायड भी ईधर उधर भटक जा रहा है। रायपुर से एसएफएल की टीम को भी घटना स्थल बुलाया गया हैं। इस सम्बंध में बलौदाबाजार एसपी दीपक झा ने बताया कि " एनीकट के पास बच्चो को देखा गया था इसलिए एनीकट में बच्चो के डूबने की संभावना के मद्देनजर गोताखोरों को लगा कर तलाश करवाई गई थी,पर बच्चो का पता नही चल सका था। आज दोनो बच्चो की सिर कुचली हुई लाश मिली हैं। डॉग स्क्वाड को बुला कर घटनास्थल का मुआयना किया गया हैं, रायपुर से एसएफएल की टीम को भी बुलाया गया हैं जो कि थोड़ी ही देर में पहुँचने वाली हैं। दोनो बच्चे छोटे थे इसलिए दोनो की किसी से दुश्मनी नही हो सकती लिहाजा हर एंगल से हत्या के कारणों व हत्यारे का पता पुलिस लगा रही हैं।"

Banner