जंगल मितान कल्याण समिति शिवतराई द्वारा "प्रकृति की आवाज" का आयोजन, अगला कार्यक्रम 4 जून को,रजिस्ट्रेशन जारी

# 01 Jun, 2022

बिलासपुर-जंगल मितान कल्याण समिति शिवतराई द्वारा समय-समय पर पर्यावरण एवं प्रकृति के संरक्षण हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाता हैं, इसी तारतम्य में 30-31 मई 2022 को आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों हेतु *प्रकृति की आवाज* का आयोजन किया गया था।

समिति के अध्यक्ष अखिलेश चंद्रप्रदीप बाजपाई ने बताया कि वर्तमान में युवाओं का सकारात्मक रुझान पर्यावरण के लिए हैं। प्रकृति की आवाज में सांयकालीन और सुबह भोर में प्रकृति की अपनी एक आवाज होती है , एक ऐसा माध्यम हैं, जिसके जरिये पर्यावरण प्रेमी सीधे विभिन्न प्रकार के वनस्पति, जंगल के जीव जंतु से रूबरू हो पाते हैं, ट्रैकिंग के दौरान उपस्थित लोगों की जिज्ञासा और विभिन्न प्रकार के सवालों के जवाब उन्हें मिल जाते हैं। सांयकालीन जंगल ट्रेक एक शानदार अनुभव रहा जिसमे कि आर्ट ऑफ लिविंग के बाल प्रतिभागी और उनके साथ उनके शिक्षको ने आनंद उठाया श्री बाजपेयी ने आगे बताया कि प्रकृति/पर्यावरणविद श्री विवेक जोगलेकर के मार्गदर्शन में ट्रैकिंग में आने वाले सभी लोगों को पर्यावरण को समझना और भी आसान हो जाता हैं। रात्रिकालीन विश्राम खुली छत पर तारों के बीच बिताई गयी, जो अपने आप मे एक रोमांचक अनुभव रहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जोगलेकर सर और श्री विकास साहूजी द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिलेश बाजपेयी,विवेक जोगलेकर,शुभदा जोगलेकर,डॉ चंद्रनाथ बाजपेई क्रीड़ा अधिकारी,आशीष कुमार खंडेलवाल,कृष्णा वैष्णव,सुमन मरावी सहित अन्य जंगल मितानिनों का विशेष सहयोग रहा। आने वाले 4-5जून 2022 को भी इसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Banner