अभिलाषा परिसर तिफरा में 14 फरवरी से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, कथा के पूर्व निकाली जाएगी भव्य कलश यात्रा

# 12 Feb, 2023

बिलासपुर--संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा सप्ताह का आयोजन नया बस स्टैंड तिफरा अभिलाषा परिसर कॉलोनी में 14 फरवरी से शुरू किया जाएगा। 14 फरवरी से 21 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथावाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज (मथुरा वृंदावन) महाराज द्वारा भक्ति,ज्ञान,वैराग्य का प्रवाह कर उपस्थित भक्तो को कथा सुनाया जाएगा। कथा आरंभ के पहले दोपहर 12 बजे अभिलाषा परिसर कॉलोनी से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह पुण्य अवसर होगा, जब कॉलोनीवासियों सहित आसपास के क्षेत्र के सभी लोगों को प्रभु के जीवन चरित्र को सुनने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अभिलाषा परिसर समिति के सभी सदस्य एकजुट होकर दिनरात प्रयासरत हैं।

Banner