बिलासपुर प्रेस क्लब के "पहुना" बने एसपी संतोष सिंह

# 07 Jul, 2023

एस पी बिलासपुर संतोष सिंह आज प्रेस क्लब के पहुना थे।पत्रकारों द्वारा स्वागत सत्कार के बाद जिला पुलिस अधीक्षक ने अपनी कार्यप्रणाली की जानकारी दी और कहा कि अब पुलिस अपराध के साथ साथ सामाजिक उत्थान के कार्य भी कर रही है।

निजात अभियान उसी का एक हिस्सा है।नशा घर परिवार के साथ साथ देश को भी बर्बाद कर रहा है जिस पर लगाम लगाना जरूरी है जिसमे पत्रकार समुदाय के साथ साथ समाज के सभी वर्गों को बजी आगे आना होगा।आईपीएस संतोष सिंह ने बताया कि पिता जी पत्रकार थे इसलिए पत्रकारों से बचपन से नाता रहा है और लगाव भी वहीं उन्होंने बताया कि एक पत्रकार की तरह उनको भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय घटना क्रम और राजनीति में बहुत ही दिलचस्पी है ,यही वजह है कि मैथमेटिक्स के छात्र होते हुए भी उन्होंने BA से पढाई की BHU JNU से भी उनका नाता रहा है ।यही वजह है कि वो किसी अच्छे अंतरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी में अपना कैरियर तलाश रहे थे मगर किस्मत ने उन्हें आईपीएस बना दिया।प्रेस क्लब के पहुना कार्यक्रम में पहुंचे एस पी संतोष सिंह ने निजात अभियान की चर्चा के दौरान कहा कि साजिश के तहत लैटिन अमेरिकी देश नशे में बर्बाद हो चुके हैं ।ड्रग्स जैसी साजिशें देश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश भी हो सकती है जिससे देश और लोगो को बचाना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि day one से बिलासपुर के पत्रकारों का साथ मिल रहा है जो प्रेरित करती है आगे भी पत्रकारों और नागरिकों का साथ चाहिए।

Banner