पत्रकार कॉलोनी में धूमधाम से मनाया शरदोत्सव। भक्ति संगीत के कार्यक्रम से सराबोर हुए लोग

# 17 Oct, 2024

बिलासपुर। पत्रकार कॉलोनी रिंग रोड 2 में शरदोत्सव धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर मिश्र बंधुओं द्वारा प्रस्तुत भक्ति संगीत में देर रात्रि तक श्रोता संगीत की सुर सरिता में गोते लगाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वारा कालोनी की वरिष्ठ नागरिक  कामनी देवी पुरोहित और  कस्तुरी मिश्रा के द्वारा श्रीराधाकृष्ण की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में सारधा चकरभाठा के सुप्रसिद्ध गायक मिश्र बंधु भगवत और ओंकर की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन 'नटवर नागर नंदा..., जय जय राधारमण हरि बोल..., प्रभु मिल जायेंगे..... सूरज की गर्मी से' जैसे एक से बढ़कर एक प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। तबले पर संगत कर रहे दीपक पुष्पेन्द्र कौशिक ने बेहतरीन तबला वादन कर अपनी छाप श्रोताओं पर छोड़ी। मिश्र बंधु ने भजन गाकर के श्रोताओं को भक्ति से सराबोर कर दिया। इसी बीच मध्य रात्रि को प्रस्तुत गीत आधा है चंद्रमा, रात आधी ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर पार्षद भरत कश्यप, समिति के अध्यक्ष रामाधार देवांगन, वरिष्ठ पत्रकार कृष्ण कुमार शर्मा, राजेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, सचिव रमन दुबे, पूर्व पार्षद रमेश जायसवाल, बृजेश शर्मा, बलराम विश्वकर्मा, आरके वर्मा, कमलेश शर्मा, विजय शर्मा, सौरभ द्विवेदी, प्रभाकर कदो, गिरीश तिवारी, कृष्ण प्रधान,  ज्योति दुआ,  नमिता शुक्ला,  सुमन शर्मा,  अनीता दुबे,  प्राची शर्मा,  बिंदु विश्वकर्मा,  ममता पटेल,  साधना जायसवाल,  पूजा कदो,  श्वेता तिवारी, सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सांस्कृतिक मंच का संचालन राजेश दुआ ने किया।

Banner