कैट (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा आज " नारी सम्मान " कार्यक्रम का किया गया आयोजन

# 09 Mar, 2025

अंतर्राष्टीय महिला दिवस के अवसर पर कैट (CAIT) बिलासपुर इकाई द्वारा आज " नारी सम्मान " का कर्यक्रम होटल सेंट्रल पॉइंट में आयोजित किया गया , जिसमे मुख्य अतिथि  दीपमाला कश्यप जोनल एस पी स्पेशल ब्रांच ,  सोनम जैन निरीक्षक खाद्य व ओषधि व  आशा अग्रवाल डायरेक्टर ए एस फन बिलासपुर व कैट के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा  रहे ,।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैट बिलासपुर के अध्यक्ष किशोर पंजवानी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि में व यहाँ सदन में उपस्तिथ सभी उस शहर के वासी है जिसका प्रथम नागरिक क महिला है तथा आज देश के सभी सर्वोच्य पदों पर महिलाओं ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई है किस किस क्षेत्र का बखान करू महिलाओं ने हर क्षेत्र को सुशोभित किया है कार्यक्रम के सयोजक आशीष अग्रवाल व मंच संचालन हीरानन्द जयसिंघ ने किया , कार्यक्रम को सफल बनाने कैट बिलासपुर से हरदीप सिंह होरा प्रवीण सलूजा अरविंद वर्मा विद्युत मंडल सुरेंद्र अजमानी अनिल गुप्ता सुशील छाबड़ा परमजीत उबेजा श्रीकांत पांडे व अन्य उपस्तिथ थे ।

अलग अलग क्षेत्रो से कुल 30 महिलाओं का सम्मान किया गया

कार्यक्रम में जिनका सम्मान किया गया उनमें से रेलवे लोको पायलट गीता साधु , खुशबू रानी बनछोर, सीमा कुमारी , पर्वता रोही निशा यादव , बुलेट से भारत भ्रमण सुषमा पांड्या, उद्यमी सैयदा वनक, बिन्दूकुचवाहा, भारती सालुंखे, सोशल समाज सेवी चुन्नी मौर्य, किरण सिंह, फिरोज आलिम, रितु मौर्य, ऊधमी और समाज सेवी बबीता ताम्रकार, वकील व समाज सेवी प्रतिज्ञा सिंह , फिटनेस सेक्टर से प्रोफेशनल ट्रेनर नीलिमा सिंह , प्रोफेशनल ट्रेनर ग्रेसी केरकेट्टा , रितु साहू पत्रकार,मधु ख़ान , स्नेक रेसकियर अजीता पांडे अंत मे अतिथि दीपमाला कश्यप, सोनम जैन व आशा अग्रवाल जी को स्मृति चिन्ह देकर उनका भी सम्मान किया गया।

Banner