पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से सौजन्य भेंट

# 05 May, 2025

*बिलासपुर: पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला  से सौजन्य भेंट की*

*आज  बिलासपुर पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला  से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। इसके साथ ही, प्रदेश के पेट्रोलियम डीलरों की वर्षों पुरानी मांग — फूड लाइसेंस की अनिवार्यता को समाप्त किए जाने के निर्णय के लिए  विधायक  को धन्यवाद प्रकट किया गया।

* *इस उपलब्धि को लेकर एसोसिएशन द्वारा एक धन्यवाद समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय , खाद्य मंत्री  दयाल दास बघेल , बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।* *समारोह की तिथि निर्धारण के लिए आज एसोसिएशन के सदस्यों ने  मुख्यमंत्री  से समय मांगा है। कार्यक्रम की तिथि शीघ् ही घोषित की जाएगी।

आज की इस बैठक में बिलासपुर पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक  किशन बुधिया, अध्यक्ष डॉ नवदीप सिंह अरोरा, सचिव  राकेश अग्रवाल,  अंकुर सिंह ठाकुर एवं हितेश सिंह उपस्थित थे*

Banner