कैट बिलासपुर के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, व्यापारियों के समस्याओं की दी जानकारी

# 12 Jan, 2026 कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स बिलासपुर पदाधिकारियों ने आज बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से भेट कर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से छत्तीसगढ़ में लागू होने वाले ट्रेड लाइसेस को व्यापारियों पर अधिरोपित ना किया जाये और व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया। इस भेंटवार्ता में राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा कैट बिलासपुर जिलाअध्यक्ष हीरानंद जयसिंह कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल संगठन मंत्री व मीडिया प्रभारी परमजीत उबेजा , मंत्री विष्णु गुप्ता ,अरविंद कुमार वर्मा , मुकेश लालचंदानी , राजेश सैनी कैट महिला टीम अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी, उपाध्यक्ष फिरोज आलिम आदि शामिल हुए
Banner