मां वैष्णवी मोटर्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

# 18 Mar, 2026

पुराना बस स्टैंड स्टेट मां वैष्णवी मोटर्स में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का संचालक राजू सलूजा द्वारा सम्मान किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर पूजा विधानी वह विशिष्ट अतिथि असी तोरवा विमला देवी उपस्थिति रही।

मुख्य अतिथि पूजा विधानी ने महिलाओं को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिला के बिना कोई भी परिवार पूरा नहीं हो सकता। एक महिला से ना केवल परिवार बल्कि समाज भी व्यवस्थित होता है। महिला में वह अद्भुत क्षमता है कि वह घर के साथ अपने कार्य क्षेत्र दोनों जगह बराबरी के साथ अपने जिम्मेदारी का निर्वहन कर सके। संचालक राजू सलूजा ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, स्त्री के बिना जीवन की परिकल्पना संभव नहीं है हर दिन स्त्री को समर्पित है लेकिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक ऐसा अवसर है जब महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन कर सकें।

Banner