विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 15 दिवसीय समर कैंप का आयोजन

# 17 Apr, 2026

​बिलासपुर। शहर में पहली बार विशेष दिव्यांगता वाले बच्चों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई है। बिलासपुर डायटिशियन एंड न्यूट्रिशनिस्ट एसोसिएशन (BDNA), गुरुद्वारा सिंह सभा दयालबंद और स्पेशल ओलंपिक भारत (छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में 15 दिवसीय समर कैंप का गरिमामय शुभारंभ हुआ। ​इस दौरान ​ परमजीत सिंह सलूजा (अध्यक्ष, गुरुद्वारा सिंह सभा) ,​ गुरदीप आजमानी, ​ नितिन सलूजा (लायंस क्लब),  ​ ललित पुजारा (अध्यक्ष BDNA)उपस्थित रहे।

 ​कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दीप प्रज्वलन और बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई मधुर स्तुति से हुआ। विशेष बच्चों ने अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्प भेंट कर किया, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। ​उद्घाटन सत्र के दौरान बच्चों और उनके अभिभावकों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों के कौशल और उनके उत्साह की जमकर सराहना की। ​मार्गदर्शक और सहयोगी ​बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए शहर की कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें  परमजीत सिंह, रौनक सिंह, डॉ. मीना गुप्ता,  मोनिका कोल्हे, वर्षा अरोरा, विधि अरोरा, सिद्धि उभरानी, डॉ. किरण नहरेल, डॉ. भूमि साहू,  श्री तेलंग,  श्रद्धा,  अल्का प्रमुख रूप से शामिल रहीं। ​

विशेष पहल: इस 15 दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन BDNA की कोषाध्यक्ष और स्पेशल ओलंपिक भारत (छत्तीसगढ़) की फैमिली फोरम हेड  कविता पुजारा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। ​इस कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल, पोषण और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Banner