बिलासपुर में 'जागरूक नारी' अभियान: मासिक धर्म पर खुलकर बात करने और सोच बदलने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम 9 जून को

# 07 Jun, 2026

बिलासपुर में 'जागरूक नारी' अभियान: मासिक धर्म पर खुलकर बात करने और सोच बदलने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम 9 जून को

बिलासपुर। "माहवारी कोई शर्म की बात नहीं, ये गर्व की बात है।" इसी सशक्त संदेश के साथ बिलासपुर में महिलाओं और किशोरियों को जागरूक करने के लिए एक विशेष पहल की जा रही है। शहर के 'चेतना' अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर अभियान के तहत आगामी 9 जून को एक 'मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम' का आयोजन होने जा रहा है, जिसका नाम 'जागरूक नारी' रखा गया है। इस गरिमामयी कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. एल. सी. मढ़रिया करेंगे।

प्रशासनिक दिग्गजों की रहेगी मौजूदगी

महिला स्वास्थ्य से जुड़े इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले के शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे: मुख्य अतिथि कलेक्टर संजय अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल,निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे रहेंगे।

*सोच बदलने और खुलकर बात करने का समय*

कार्यक्रम के आयोजक 'आर्यन फ़िल्म' ने बताया कि मासिक धर्म (महवारी) एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जो हर लड़की और महिला के जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज में इसे लेकर चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलने, समझने और इस पर बिना किसी झिझक के खुलकर बात करने के उद्देश्य से यह अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

Banner