बुके नहीं, बुक भेंट करें' अभियान को मिला बढ़ावा,एसपी रजनेश सिंह के जन्मदिन पर सराफा एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष कमल सोनी ने भेंट की नोटबुक

# 14 Jul, 2026

*बुके नहीं, बुक भेंट करें' अभियान को मिला बढ़ावा*

*एसपी रजनेश सिंह के जन्मदिन पर सराफा एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष कमल सोनी ने भेंट की नोटबुक*

*बिलासपुर* - समाज में शिक्षा और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आर्यन फिल्म द्वारा संचालित *"बुके नहीं, बुक भेंट करें"** अभियान लगातार लोगों का समर्थन प्राप्त कर रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के जन्मदिन के अवसर पर सराफा एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कमल सोनी ने उन्हें पारंपरिक फूलों के बुके के स्थान पर नोटबुक भेंट कर इस अभियान का समर्थन किया।

इस अवसर पर कमल सोनी ने कहा कि किसी भी शुभ अवसर पर फूलों का बुके कुछ ही समय में मुरझा जाता है, जबकि एक नोटबुक किसी जरूरतमंद बच्चे के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे जन्मदिन, सम्मान समारोह और अन्य आयोजनों में बुके की जगह पुस्तकें, कॉपियां और अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट करने की परंपरा को अपनाएं।

पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। उन्होंने आर्यन फिल्म के इस सामाजिक अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों के जीवन में नई उम्मीद जगाते हैं।

Banner